फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   R.P.S. Shama became the winner in the Learn to Live Together Camp

Bageshwar News: मिलकर रहना सीखो शिविर में राप्रावि शामा बना विजेता

Sun, 25 May 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 25 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
R.P.S. Shama became the winner in the Learn to Live Together Camp
बागेश्वर के आदर्श विद्यालय शामा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियो
बागेश्वर। बिचला दानपुर के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय शामा के विद्यार्थियों ने देहरादून में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने शिविर में आयोजित सभी विधाओं मेंं शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया है। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद देहरादून की तरफ से आयोजित शिविर में प्राथमिक विद्यालय शामा ने जिले का प्रतिनिधित्व किया था। विद्यार्थियों ने शिविर में कराई गई सुलेख, निबंध, श्रुति लेख, भाषण और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। मुख्य शिक्षाधिकारी जीएस सौन ने बताया कि दूरस्थ स्कूल के बच्चों ने प्रदेश भर के स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है। प्रधानाध्यापक विष्णु दत्त जोशी, शिक्षक केदार सिंह कोरंगा, अनीता जोशी, नीमा रावत ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed