फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   rop-way

लमचूला से पांडुस्थल तक रोप वे बनाया जाए

Sat, 20 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदर्श गांव लमचूला की खुली बैठक में ग्रामीणों ने लमचूला से पांडुस्थल तक रोप वे निर्माण सहित विभिन्न मांगें उठाईं। बैठक में ग्रामीणों ने शिक्षा, सिंचाई, विद्युत सहित तमाम समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सचल वाहन संचालित करने, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण, मल्ला लमचूला के क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत, लाहुरघाटी में पोस्ट आफिस और पशुसेवा केंद्र खोलने, लमचूला से पांडुस्थल तक रोप वे निर्माण करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नगर के क्षतिग्रस्त मार्ग, भूस्खलन के कारण विद्युत बाधित होने की समस्या भी अधिकारियों के समक्ष रखी। इसके अलावा समाज कल्याण की ओर से संचालित पेंशन संबंधी योजनाओं के मामले भी बैठक में उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान की ओर से विभिन्न प्रस्ताव भी रखे गए। बैठक में बीडीसी सदस्य रवींद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी गोविंद सिंह बोरा आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed