फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roadways dipot Bageshwar

बागेश्वर डिपो बनाकर 30 बसों का बेड़ा दे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways dipot Bageshwar
बागेश्वर में रोडवेज स्टेशन के बाहर लगा निर्माणाधीन बस डिपो का बोर्ड। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में रोडवेज डिपो की स्थापना की मांग को लेकर लोग लामबंद होने लगे हैं। पंचायत प्रतिनिधि, जनांदोलनों से जुड़े लोगों का कहना है कि बागेश्वर में रोडवेज डिपो के नाम पर 2.88 करोड़ रुपये के भवन का निर्माण हुआ लेकिन सरकार ने उद्घाटन बस स्टेशन का कर दिया जबकि जिले के किसी अन्य स्थान पर भी कोई डिपो नहीं है। इस कारण जिले के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कहा है कि सरकार को रोडवेज डिपो की स्थापना कर कम से कम 30 बसों का बेड़ा देना चाहिए। इससे बागेश्वर से मैदानी क्षेत्रों को तो बसों का संचालन होगा ही, साथ में जिले के आंतरिक मार्गों पर भी बसों का संचालन होगा। तभी बुजुर्गों को भी मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले की जनता को छलना दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछली सरकार ने बस डिपो के लिए वित्त की भी व्यवस्था की थी। इस सरकार ने डिपो को स्टेशन में बदल दिया। सरकार का छल लोगों की समझ में आने लगा है।
विज्ञापन

- गोपा धपोला, जिला पंचायत सदस्य भैरुचौबट्टा
रोडवेज डिपो के स्थान पर स्टेशन का उद्घाटन जनता के साथ अन्याय है। इस तरह के कृत्य को किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। सरकार बागेश्वर में डिपो की स्थापना कर अपनी गलती सुधारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीमा दफौटी, अध्यक्ष बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति
इस तरह का छलावा किसी भी दशा में उचित नहीं है। सरकार यदि इस मुद्दे में जरा सी भी गंभीर है तो 30 बसों के बेड़े के साथ डिपो का दर्जा दे। अन्यथा जनता को लामबंद कर आंदोलन किया जाएगा।

- सुनीता टम्टा पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख बागेश्वर
बागेश्वर में रोडवेज डिपो का निर्माण हर हाल में होना चाहिए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को भी रोडवेज की सेवाओं का लाभ मिलेगा। लोगों को सस्ती यातायात सुविधा मिल सकेगी तो लोग गांव आना पसंद करेंगे।
- भगवती मेहता, जारती गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed