{"_id":"5c504dbfbdec224bbb20947c","slug":"roads-blocked-even-after-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बीता लेकिन नहीं खुलीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बीता लेकिन नहीं खुलीं सड़कें
Tue, 29 Jan 2019 11:25 PM IST
Almora desk
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
रिखाड़ी-बदियाकोट सड़क खोलती जेसीबी मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी से ढके कपकोट ब्लाक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें आठ दिन बाद भी नहीं खुल सकी हैं। कपकोट-कर्मी सड़क में मलबा भरने से यातायात ठप है। क्षेत्र के लोगों ने पीएमजीएसवाई से सड़कों को युद्ध स्तर पर खोलने को कहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व मल्ला और विचल्ला दानपुर के गांवों को यातायात से जोड़ने वाली रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट और लीती-गोगिना सड़क बंद हो गई थी। बर्फ से ढकी ये सड़कें मंगलवार को भी नहीं खुल सकी हैं। इधर कपकोट-कर्मी सड़क के विभिन्न हिस्सों में पहाड़ी से गिरे मलबे से सड़क बंद हो गई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से सड़कों को जल्द खोलने को कहा है। पीएमजीएवाई के अभियंताओं ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी दिन रात जुटी हैं। जल्द ही सड़कों पर यातायात सुचारु हो जाएगा। उधर बर्फ से ढके गांवों में बदियाकोट, कुंवारी, बाछम, खल्झूनी, गोगिना, सूपी, हरकोट, धुरकोट, कुंवारी, चौड़ा आदि गांवों में जमी बर्फ अब पिघलनी शुरू हुई है।
विज्ञापन