फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Security in Bageshwar

पुलिस ने लोगों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Road Security in Bageshwar
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के आदेश और सीओ विपिन चंद्र पंत के निर्देशन में पुलिस सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले के लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ा रही है। लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए बने नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

बागेश्वर कोतवाली, सभी थाना क्षेत्रों के साथ ही जिला मुख्यालय के यातायात पुलिस की टीम लोगों के साथ सड़क सुरक्षा पर गोष्ठी कर रही है। बताया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में रोक लग सकती है। पुलिस लोगों से रात के समय और बरसात के मौसम में सावधानी से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील कर रही है। घुमावदार, संकरी सड़कों पर वाहन चालकों को ओवर स्पीड/ओवर लोड वाहन चलाने से बचना चाहिए। सड़क पर अंकित संकेत चिह्नों का पालन करने से वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। लोगों को उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप, डीएल निरस्तीकरण संबंधी जानकारी के साथ ही संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के उल्लंघन में लिए जाने वाले शुल्क, ई चालान की जानकारी दी जा रही है। 18 जनवरी से शुरू हुआ सड़क सुरक्षा माह 17 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed