फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Cunstruction in Bageshwar

सड़कों और पुलों की तीसरे पक्ष से कराई जाएगी जांच : डीएम

Fri, 24 Feb 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Road Cunstruction in Bageshwar
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों की तीसरे पक्ष से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम ने पीएमजीएसवाई के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के नोडल अधिकारी से सभी सड़कों, पुलों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की सूचनाओं का संकलन, जीपीएस फोटो, गूगल अर्थ लोकेशन के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के सभी खंडों के अभियंताओं को मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि कार्य में प्रगति आ सके। डीएम ने ईई और एई को क्षेत्र में जाकर कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी/ईई पीएमजीएसवाई विजय कृष्ण ने बताया कि जिले में निर्माणाधीन 51 सड़कों में से 17 सड़कों का कार्य पूरा हो गया है। 16 सड़कों का कार्य मार्च में, छह का कार्य जून में पूर्ण होगा। बताया कि काफलीकमेडा और बड़ेत मार्ग पर 24 मीटर स्पान पुल बनना था। ठेकेदार की लेटलतीफी के कारण पुल नहीं बने हैं। ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने के लिए उच्चधिकारियों को संस्तुतिपत्र भेजा गया है। बताया कि नैकाना-बसौरा मोटर मार्ग की निविदा आमंत्रण का वाद न्यायालय में लंबित है। बैठक में ईई कपकोट केएस लसपाल, एई नरेश चंद्र, विशन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed