फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Band in Bageshwar

एक महीने बाद भी नहीं खुली बागेश्वर की तीन सड़कें, लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Road Band in Bageshwar
बागेश्वर में इस तरह बदहाल हो गई हवीनकुलवान सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे महकमों की घोर लापरवाही ही कही जाएगी कि बरसात गुजरने के बाद भी जिले की तीन सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हो सका है। सड़कें बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें न खुलने से लोगों में कार्यदायी विभागों के प्रति रोष है।
विज्ञापन

कपकोट लोनिवि के अधीन दोफाड़-पपों-रताईस सड़क सितंबर से बंद है। यह सड़क किमी चार में बुरी तरह दरक गई है। सड़क का करीब 75 मीटर हिस्सा बह गया है। सात किमी लंबी यह सड़क दो अन्य स्थानों पर भी क्षतिग्रस्त है। दोफाड़ निवासी मनमोहन सिंह का कहना है कि विभाग को सड़क पर यातायात बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं लोनिवि कपकोट के अधिशासी अभियंता संजय कुमार पांडेय का कहना है कि पपों-रताईस सड़क किमी चार में बुरी तरह दरक गई है। पहाड़ी को काटकर सड़क का निर्माण किया जाना है लेकिन गांव के लोग सड़क काटने का विरोध कर रहे हैं। मामला कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार के सामने रखा गया है। बताया कि सड़क दो अन्य स्थानों में धंस गई है। धपोली-जेठाई और गरुड़-हवीलकुलवान सड़क पर भी लंबे समय से यातायात बाधित है। शामा-गोगिना, थुणाई-मिहिनिया की सड़क भी बदहाल है। सड़कें बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed