फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rikhadi Max falls into ditch, driver killed

रिखाड़ी में मैक्स खाई में गिरी, चालक की मौत

Tue, 21 Feb 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 21 Feb 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Rikhadi Max falls into ditch, driver killed
दुर्घटनाग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम मुनार-सूपी सड़क में हरकोट से मुनार की ओर आ रही एक मैक्स जीप रिखाड़ी गांव के समीप असंतुलित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में लाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार के अपराह्न ग्रामीणों ने मृतक की बागेश्वर के संगम पर गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब सात से आठ बजे के मध्य मैक्स जीप संख्या यूके 02 टीए 1094 हरकोट से मुनार की ओर आ रही थी। जीप जैसे रिखाड़ी के समीप पहुंची वह अचानक असंतुलित होकर 400 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। जीप में उस समय चालक भनार निवासी हुकुम सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह के अलावा और कोई नहीं था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  नवीन टाकुली की सूचना पर थाने से दरोगा पूरन मर्तोलिया और बलवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया।
विज्ञापन


डाक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी गंभीर रूप से घायल चालक की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक घर में अपने माता, पिता, पत्नी दो छोटे-छोटे बच्चों और एक छोटे भाई को रोता बिलखता छोड़ गया है। ग्रामीणों ने चालक के निधन पर शोक जताया है। ग्राम प्रधान पार्वती देवी, बीडीसी सदस्य नंदी देवी और पूर्व प्रधान कुंदन कोरंगा ने शासन-प्रशासन से मृतक के आश्रितों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed