फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Republic Day Celebration

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ परेड का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Republic Day Celebration
बागेश्वर पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में गणतंत्र दिवस कोविड गाइडलाइन के अनुसार सादगी से मनाया गया। अल्मोड़ा कलक्ट्रेट परिसर में डीएम वंदना सिंह ने झंडारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, बागेश्वर में डीएम विनीत कुमार ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने परेड का आयोजन किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। विकास भवन प्रांगण में सीडीओ नवनीत पांडे ने झंडारोहण किया। जिले के सभी तहसील, ब्लॉकों में भी कार्यक्रम किए गए। पुलिस लाइन में 13 सिख रेजीमेंट के बैंड की धुन के नेतृत्व में परेड निकली। मुख्य अतिथि डीएम ने सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने झंडारोहण किया। पुलिस कार्यालय में सीओ राजन सिंह रौतेला, सीओ रानीखेत तपेश कुमार चंद ने ध्वजारोहण किया। सभी थाना, चौकी, फायर स्टेशन में ध्वजारोहण किया गया। जिला खेल कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला ने गंगनाथ मंदिर प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नुक्कड़-नाटक का मंचन किया। यहां भास्कर जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे। क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी अल्मोड़ा में डीआईजी अनुज थपलियाल ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडे, उप कमांडेंट माधव घोष आदि थे। वहीं, एसएसजे परिसर में कुलपति प्रो. भंडारी ने झंडारोहण किया। वहां पर कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो जगत सिंह बिष्ट, प्रो. शेखर जोशी, प्रो. नीरज तिवारी, डॉ. पीएस बोरा आदि थे।
विज्ञापन

बागेश्वर में डीएम और एसपी अमित श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। डीएम और एसपी ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हम सब के लिए गर्व का दिन है। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष, महिला वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान पर रहे उजैवा सुहेल, समर टम्टा, हार्दिक बिष्ट, द्वितीय स्थान पर हर्षित थापा, समर टम्टा, सौम्य मेहरा और तृतीय स्थान पर मानसी मेहरा, शुभम नगरकोटी, महिमा बिष्ट को पुरस्कृत किया गया। वहीं, रंगोली के लिए महिला आरक्षी गीता रावत और प्रिया महर तथा परेड में शामिल महिला टुकडी प्रथम, पुरुष टुकड़ी द्वितीय के साथ ही एनसीसी के बालक और बालिकाओं की टुकड़ियों को डीएम, एसपी ने सम्मानित किया। वहां पर सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, डीएफओ हिमांशु बागरी आदि थे। सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 22 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया
अल्मोड़ा। 77यूके बटालियन एनसीसी की ओर से गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के 22 शहीदों के परिजनों और को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहीदों को शत-शत नमन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 146 शहीदों के परिजनों को स्मृति चिंह प्रदान किए जा रहे हैं। कमान अधिकारी कर्नल अलि बोस एस और एडम आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल भानु सतिाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वाहिनी के सूबेदार मेजर हरीश गिरी, किशन सिंह, गिरीश चंद्र, नायब सूबेदार केदार सिंह आदि मौजूद थे।
पूर्व सैनिक बोले, अभी देश सेवा के लिए हैं तैयार
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कार्यालय धारानौला में पूर्व सैनिकों ने ध्वजारोहण किया। पूर्व सैनिकों ने प्रतिज्ञा ली सेवानिवृति के बाद भी देश सेवा और देश की अखंडता बनाए रखने के लिए वह अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार है। यहां

परिषद के अध्यक्ष आनंद बोरा, संरक्षक पीजी गोस्वामी, हरीश बिष्ट, उपाध्यक्ष हयात गैड़ा, नगर संयोजक सुरेंद्र लाल टम्टा थे। संवाद
सेनानी स्मारकों पर जनप्रतिनिधि रहे नदारद
सोमेश्वर। क्षेत्र के सभी स्कूलों, तहसील, थाना, अस्पतालों में ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुकुम सिंह बोरा स्मारक में ध्वजारोहण कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए गए। इस समारोह में जनप्रतिनिधि नदारत रहे। यहां किशन बोरा, कैलाश बोरा, जगदीश बोरा, कमल बोरा समेत कई लोग मौजूद थे।

बागेश्वर पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते डीएम। विज्ञप्ति

बागेश्वर पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते डीएम। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed