{"_id":"6851ab1109f59271aa02b2b0","slug":"repair-the-roads-within-three-days-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116442-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन दिन के भीतर करें सड़कों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन दिन के भीतर करें सड़कों की मरम्मत
Tue, 17 Jun 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में आपदाकाल की तैयारियों को लेकर डीएम आशीष भटगांई ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सड़क महकमों के अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
डीएम भटगांई ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को जिले के सभी क्षेत्रों में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सभी आवश्यक वस्तुएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गोदामों में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण करने और वितरण प्रणाली में तेजी लाने को कहा। सभी विभागों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए के लिए सभी तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और जो अधिकारी या कर्मचारी आपदा प्रबंधन में कोताही बरतेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद