फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Release of a book written on the life of a freedom fighter

Bageshwar News: स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन

Wed, 03 Sep 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Release of a book written on the life of a freedom fighter
कपकोट (बागेश्वर)। स्व. चंद्र सिंह शाही डिग्री कॉलेज कपकोट में स्वतंत्रता सेनानी चंद्र सिंह शाही के जीवन पर लिखी पुस्तक बागेश्वर के गांधी का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

असों निवासी स्वतंत्रता सेनानी शाही का जन्म 12 अगस्त 1909 को हुआ था। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर वह स्वतंत्रता संग्राम में कूदे। इस दौरान उन्हें अल्मोड़ा जेल में कई यातनाएं दी गईं। देश आजाद होने के बाद उन्होंने कपकोट तहसील क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए कई कार्य किए। वह शराब के विरोधी थी।
विज्ञापन

कपकोट तक मोटर मार्ग बनाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। उनके आह्वान पर लोगों ने सड़क के लिए श्रमदान किया था। उनका निधन 12 मार्च 1988 को हुआ।
असों गांव के रिटायर्ड सूबेदार मेजर चंचल सिंह शाही ने उनके जीवन को किताब के पन्नों पर उकेरा है। बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक सुरेश गढि़या, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कपकोट-पिंडारी सड़क का नाम स्व. शाही के नाम पर रखने की मांग की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. बीसी तिवारी, डॉ. मुन्ना जोशी, डॉ. पीके झा, डॉ. एल्बा मंड्रेला, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, बालकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed