{"_id":"601450018ebc3e3408594e43","slug":"reconstruction-of-school-building-stuck-due-to-lack-of-budget-bageshwar-news-hld4129077194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में अटका स्कूल के भवन का पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में अटका स्कूल के भवन का पुनर्निर्माण
विज्ञापन
कपकोट के प्राथमिक विद्यालय चौड़ास्थल पेठी के इसी भवन का होना है पुनर्निर्माण:संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के प्राथमिक विद्यालय चौड़ास्थल पेठी के जीर्णशीर्ण भवन का पुनर्निर्माण टेंडर पास होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ है। बजट आवंटन न होने के कारण एक साल से निर्माण कार्य रुका हुआ है। इसको लेकर अभिभावकों में रोष है।
भवन का लिंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। बरसात में भवन के अंदर पानी घुस जाता है। एक साल पहले भवन के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर हो गया था। भवन निर्माण का जिम्मा ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) को दिया गया था लेकिन शिक्षा विभाग भवन निर्माण के लिए बजट आवंटित नहीं कर पाया। ग्राम प्रधान तारा सिंह देवली का कहना है कि बरसात में भवन में कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाता है। सरकार ने एक फरवरी से कक्षाओं का संचालन कराने का निर्णय लिया है।
जीर्णशीर्ण भवन में कक्षाओं का संचालन हो पाना संभव नहीं है। यदि जल्द भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्या का कहना है कि बजट आवंटन के प्रयास किए जा रहे हैं। आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय चौड़ास्थल पेठी के भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जाना है। पुराने भवन को शिक्षा विभाग ही तोड़ेगा। 15 लाख की लागत से नया भवन बनना है लेकिन बजट केवल ढाई लाख मिला है। बजट मिलते ही भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।