फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   RCB A won 31 matches by winning 36 runs

आरसीबी ए ने 36 रनों से मैच जीतकर 31 हजार किए अपने नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
RCB A won 31 matches by winning 36 runs
कपकोट में विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि जीएस मर्तोलिया। संवाद न्यूज एज? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। केदारेश्वर मैदान में आयोजित ओपन चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता आरसीबी ए के नाम रही। विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 31 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार में दी गई। आखिरी मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मनोज मेहता को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज चुना गया।
विज्ञापन

आखिरी मैच आरसीबी ए और आरसीबी बी के बीच हुआ। शुभारंभ अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने किया। आरसीबी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 16 ओवर में 123 रन बनाए। टीम से मनोज मेहता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों का योगदान दिया। आरसीबी बी की ओर से नीरज कोरंगा ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी बी की टीम से केवल सोनू ही संघर्ष कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने एक छोर पकड़कर 44 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 87 रन बनाकर आउट हो गई। आरसीबी ए की ओर से प्रदीप और बालियान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। फाइनल मैच के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट थे। मैच के निर्णायक दिग्दर्शन रावत, भूपेश ऐठानी और स्कोरर नीरज सिंह रहे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, सभासद तनुज तिरुवा, प्रवीण ऐठानी, डुंगर सिंह, सुंदर देव, हडसन ऐठानी, भानु गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला विकेट कीपर को मिली सराहना
कपकोट। क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम में महिला खिलाड़ी बबीता भी शामिल थीं। फाइनल मैच में उन्होंने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में विकेट कीपर की भूमिका निभाई। उनकी शानदार विकेट कीपिंग को दर्शकों का भरपूर सम्मान मिला। लोगों ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed