फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ration kits provided to 700 unorganized laborers

700 असंगिठत मजदूरों को राशन किट उपलब्ध कराए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
ration kits provided to 700 unorganized laborers
बागेश्वर में राशन के किट बांटते पूर्ति विभाग के कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर 700 मजदूरों को राशन किट उपलब्ध कराए गए। ये वे असंगठित मजदूर हैं, जिनके पास राशन कार्ड और कोई परिचय पत्र नहीं हैं और ये किसी ठेकेदार के अधीन कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर तहसील में 250, गरुड़ में 300, कपकोट 100 और कांडा में 50 श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराए गए हैं। राशन किट में पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, एक किलो चीनी, एक किलो मिक्स दाल, एक लीटर सरसों का तेल, चायपत्ती, सब्जी मसाला, मोमबत्ती, नमक और माचिस आदि सामग्री शामिल है। खाद्य आपूर्ति विभाग खाद्यानकिटों का वितरण कर रहा है। असंगठित मजदूरों का लगातार चिन्हीकरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

बागेश्वर में होप इंडिया फाउंडेशन ने सैनिटाइजर और मास्क बांटे
बागेश्वर। होप इंडिया फाउंडेशन की ओर से घिंगारुतोला, सातचौरा, ढालन, धपोली, कांडा, कांडा पड़ाव, अन्नपूर्णा, विजयपुर, कमेड़ी, भतौड़ा, खुनोली आदि क्षेत्रों में मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। फाउंडेशन के चेयरमैन भूपेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल 20 हजार मास्क और पांच हजार सैनिटाइजर बांटे जा रहे हैं। वितरण में शंकर चंद्र, कमलेश कुमार, राजेश उपाध्याय, जितेंद्र वर्मा, कमल भौर्याल, प्रशांत मालड़ा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री केयर में 17 हजार जमा किए
बागेश्वर। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र बागेश्वर और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना गरुड़, कपकोट ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री केयर में 17 हजार रुपये जमा किए। आर्थिक मदद जुटाने में कंट्रीवाइड वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक नंदा बल्लभ भट्ट और उनकी संस्था के कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र और विकास योजना के संरक्षक दुष्यंत भट्ट ने कहा कि देशव्यापी संकट से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed