{"_id":"d1e5bfe9e4d5c1a260319ad1f418f534","slug":"ration-cards-becoming-the-self-immolation-on-the-eight-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड न बनने पर आठ को आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड न बनने पर आठ को आत्मदाह की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत भंतोला के ग्रामीण ने अपने पिता के नाम पर राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड की मांग को लेकर आठ फरवरी को कपकोट ब्लॉक कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में भंतोला के ग्रामीण केवलानंद जोशी ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने गांव में मनमाने तरीके से राशन कार्ड बनाए हैं।
विज्ञापन
उसके पिता वरिष्ठ नागरिक हैं लेकिन उनके नाम का राशन कार्ड नहीं बनाया गया है। राशन कार्ड के लिए उन्होंने कई बार संपर्क कर लिया है, लेकिन उनका कार्ड नहीं बनाया गया है। उसने चेतावनी दी है कि यदि राशन कार्ड शीघ्र नहीं बनाया गया तो वह सोमवार को कपकोट ब्लॉक कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन
कपकोट के बीडीओ बीसी पंत ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को ग्रामीण का राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। लाभार्थी के आश्रित को आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन