{"_id":"58f79d944f1c1beb02473439","slug":"ration-card-to-link-to-aadhaar-card-in-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में आधार कार्ड से लिंक करने होंगे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में आधार कार्ड से लिंक करने होंगे राशन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने सभी खाद्य निरीक्षकों को राशन कार्डों को आधार कार्डों के साथ पांच दिन के भीतर लिंक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और राशन की दुकानों में कैशलेस प्रणाली को अपनाने को लेकर आयोजित बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि निरीक्षक राशन डीलर के माध्यम से लाभार्थियों की सूची लेकर राशन कार्डों के आधार कार्डों से लिंक नहीं होने के कारणों का पता लगाएं। उन्होंने जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं उनकी सूची अलग से तैयार कर उस गांव में कैंप की व्यवस्था करने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी गैस प्रबंधकों एवं पेट्रोल पंप मालिकों को कैशलेस प्रणाली अपनाने के लिए भीम ऐप, पेटीएम का प्रयोग करने के निर्देश दिए। इस कार्य में यदि प्रशिक्षण की जरूरत होने पर प्रशासन पूरी सहायता करेगा। उन्होंने हरहाल में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में डीएसओ जेएस कंडारी, गैस प्रबंधक गोविंद सिंह बाफिला, पूर्ति निरीक्षक नारायण गिरी, गोविंद बल्लभ पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह धामी, लीना चंद्रा, रविंद्र बिष्ट, राजेश कुमार, असलम खान सहित पेट्रोल पंपों के स्वामी मौजूद थे।