फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rare softshell turtle spotted at 900 meters altitude in Bhanratoli, Bageshwar

Exclusive News: बागेश्वर के भनारतोली में 900 मीटर ऊंचाई पर दिखा, दुर्लभ सॉफ्टशेल कछुआ

Sat, 04 Apr 2026 12:44 PM IST
गायत्री जोशी शंकर पांडेय
शंकर पांडेय Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 04 Apr 2026 12:44 PM IST
सार

बागेश्वर के भनारतोली गांव में पहली बार 900 मीटर की ऊंचाई पर सॉफ्टशेल कछुए की मौजूदगी ने वैज्ञानिकों और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं सॉफ्टशेल कछुए की खास बातें।

विज्ञापन
Rare softshell turtle spotted at 900 meters altitude in Bhanratoli, Bageshwar
बागेश्वर के भनारतोली में मिला सॉफ्टशेल कछुआ। - फोटो : स्रोत ग्रामीण

विस्तार

दरिया किनारे और मैदानी दलदली इलाकों में रहने वाला सॉफ्टशेल प्रजाति का कछुआ हिमालय की ऊंचाइयों तक पहुंच गया है। बागेश्वर के भनारतोली गांव में पहली बार करीब 900 मीटर की ऊंचाई पर इसकी माैजूदगी से लोगों में उत्सुकता के साथ हैरानी भी है। वैज्ञानिक इसे बदलती आबोहवा और क्षेत्र की जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ों में कछुआ दिखना सामान्य घटना नहीं है। सॉफ्टशेल कछुआ संरक्षित प्रजाति में शामिल है। यह जलचर सामान्यतः समुद्र तल से 400 से 600 मीटर की ऊंचाई तक मिलता है। कुछ मामलों में 700 मीटर तक भी इनकी माैजूदगी दर्ज की गई है। अब काफलीगैर तहसील क्षेत्र के भनारतोली के एक गधेरे में लगभग 900 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्र में इसका मिलना दुर्लभ घटना है।

विज्ञापन

सॉफ्टशेल कछुए की खास बातें

यह कछुआ आमतौर पर तराई क्षेत्र की दलदली भूमि, धीमी बहाव वाली नदियों, झीलों और तालाबों में पाया जाता है। मुलायम और चमड़े जैसे खोल के कारण इसे सॉफ्टशेल कहा जाता है। लंबा सिर और नली जैसी नाक वाला यह जलचर दुर्लभ जीव है। ठंडे पहाड़ी क्षेत्रों में सॉफ्टशेल कछुए का मिलना असामान्य माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed