{"_id":"65fc7742fa16fd7e2d0cb7c4","slug":"randomization-of-evm-vvpat-machines-done-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-105217-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया
Thu, 21 Mar 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (बागेश्वर, कपकोट) में 381 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए 724 बैलेट यूनिट 724 कंट्रोल यूनिट और 724 वीवीपैट लगा दिए गए हैं। जिनका रेंडमाईजेशन कर संबंधित सहायक रिटर्निंग आफिसर को सौंपे दिए गए हैं। उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग आफीसरों को आवंटित ईवीएम, वीवीपैट को अपने-अपने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। कहा कि स्ट्रांग रूम की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए जाएं। कहा कि स्ट्रांग रूम के आस-पास मोबाइल,लैपटॉप आदि का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। वहां पर उप निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल, सहायक रिटर्निंग आफीसर बागेश्वर मोनिका, सहायक रिटर्निंग आफीसर कपकोट अनुराग आर्य, भाजपा के महेश परिहार, कांग्रेस के कुंदन गिरि, बसपा के श्रीराम, सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह, तहसीलदार दलीप सिंह, निशा रानी आदि थे। संवाद