फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain will no longer become a hindrance in Shambhu river, the bridge connecting the virgins has been raised two meters

शंभू नदी में बरसात अब नहीं बनेगी बाधा, कुंवारी को जोड़ने वाले पुल को दो मीटर ऊंचा उठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rain will no longer become a hindrance in Shambhu river, the bridge connecting the virgins has been raised two meters
बागेश्वर के कुंवारी को जोड़ने वाले पैदल पुल के काम का निरीक्षण करते इंजीनियर। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के सीमांत में स्थित कुंवारी गांव के लोगों ने शंभू नदी में बरसात अब आफत नहीं बनेगी। बरसात के दिनों में शंभू नदी में पेड़, बोल्डर बहकर आने से पानी का बहाव रुक जाता था। कृत्रिम झील बन जाती थी। फिर एक साथ पानी की निकासी होने से पानी, मलबा पुल के ऊपर से बहता था। लोनिवि ने इस दिक्कत को दूर करने के लिए पुल को दोनों सिरों से दो मीटर ऊंचा उठा दिया है।
विज्ञापन

जिले के सीमांत के गांव कुंवारी को जाने के लिए शंबू नदी पर बने पैदल पुल का सहारा लेना पड़ता है। वर्ष 1993 से पहले हर साल स्थानीय लोग बरसात में लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाते थे। वर्ष 1993 में लोनिवि ने लोगों की असुविधा को देखते हुए कुंवारी गांव से पांच किमी पहले शंभू नदी में पक्का पुल बनाया, लेकिन बरसात की मुसीबत से फिर भी छुटकारा नहीं मिला। बरसात में बहकर आने वाले बोल्डर, पेड़ों के कारण पुल से ऊपर संकरे स्थान पर नदी का बहाव रुक जाता था। कुछ दिनों बाद पानी का दबाव बढ़ने पर एक साथ पानी और मलबा निकलता था। इससे पुल को तो नुकसान पहुंचता ही था। पुल से आवाजाही भी प्रभावित हो जाती थी।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए लोनिवि ने पुल को दो मीटर ऊपर उठाने का प्रस्ताव तैयार किया। इसके लिए 9 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हुआ। पुल के दोनों ओर नए बेसमेंट तैयार किए गए हैं। पुल को दो मीटर ऊंचा उठा दिया है। पुल के दोनों ओर सीमेंट रास्ता तैयार किया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। अगले बरसात से कुंवारी के लोगों को दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल के झालिया क्षेत्र को जोड़ता है यह पैदल रास्ता
बागेश्वर। कुंवारी को जाने वाला रास्ता गढ़वाल के चमोली जिले को जोड़ता है। यह रास्ता चमोली जिले के झालिया को जोड़ता है। कुंवारी गांव के लोगों का बाजार ही चमोली है। गांव से चमोली केवल 10-12 किमी दूर पड़ता है। जबकि बागेश्वर आने के लिए किलपारा तक करीब 12 किमी पैदल चलना पड़ता है। किलपारा से जिला मुख्यालय आने के लिए 60 किमी का फासला वाहनों से तय करना पड़ता है।

कोट
कुंवारी को जोड़ने वाले पुल में बरसात के दिनों में हर साल दिक्कत आती थी। इस दिक्कत को दूर करने के लिए पुल को दो मीटर ऊंचा उठा दिया गया है। पुल के दोनों छोरों के लिए पक्का रास्ता तैयार किया जा रहा है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा।
संजय कुमार पांडेय अधिशासी अभियंता लोनिवि कपकोट डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed