{"_id":"1fb1e6819b9eed04ef4eab35f51c3677","slug":"rain-was-frayed-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुआ जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुआ जनजीवन अस्तव्यस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिले में पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कों में मलबा आने से यातायात अवरुद्ध है।
विज्ञापन
नदियां और गधेरे उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने को कहा है। बारिश के कारण ग्रीष्मावकाश के बाद बुुधवार को खुले स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम दर्ज हुई।
विज्ञापन
बारिश से पिंडारी मार्ग, बालीघाट-धरमघर, बागेश्वर-मालता-दफौट, अमसरकोट-कपकोट पोथिंग-भराड़ी-शामा-तेजम, शामा-लीती-फरसाली, भानी-हर सिंग्याबगड़, भराड़ी-सोंग, सोंग -बदियाकोट और कांडा-रावतसेरा सड़क के कई हिस्सों में मलबा भर गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगवाने को कहा है। इधर भतरौला गांव में कैलखुरिया नाला उफनाने से रमी राम, हरीश राम, दीवान राम और गणेश चंद्र के मकानों को आसपास हो रहे भूकटाव से खतरा बना है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सरयू और गोमती समेत सभी नदियां और गधेेरे उफान पर हैं।