फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain is putting brakes on buses, operations are getting disrupted

Bageshwar News: बारिश लगा रही बसों पर ब्रेक, संचालन हो रहा बाधित

Wed, 03 Sep 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rain is putting brakes on buses, operations are getting disrupted
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश से कई सड़कों पर यातायात बाधित है। इससे जिले के केमू और रोडवेज की बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिले से एक भी बस का ताकुला मार्ग पर संचालन नहीं हुआ जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बरसात के चलते जिले से हल्द्वानी मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क बाधित है। इससे केमू और रोडवेज बसें अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा रही हैं। रोडवेज डिपो और केमू स्टेशन में कम संख्या में बसें पहुंच रही हैं। मंगलवार को जिले से केमू की 20-22 बसों के सापेक्ष नौ बसों का ही हल्द्वानी के लिए संचालन हुआ।
विज्ञापन

ताकुला मार्ग से एक भी बस का संचालन नहीं हो पाया। गिरेछीना मार्ग से हल्द्वानी जाने वाली बस अपने नियत समय पर स्टेशन से रवाना हुई। गिरेछीना सड़क बंद होने से बस को वापस स्टेशन आकर वाया गरुड़ से हल्द्वानी जाना पड़ा। ताकुला मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होने से काफलीगैर क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि रोडवेज डिपो से संचालित दिल्ली-मुनस्यारी सेवा का संचालन मुनस्यारी रूट पर थल से आगे नहीं हो पा रहा है। सड़कों के बंद होने से रोडवेज डिपो से संचालित दिल्ली-धरमघर, बरेली-बागेश्वर और दिल्ली-अठपैसिया बसें भी अपने नियत समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं।


कोट
जगह-जगह सड़कें अवरूद्ध होने से बसें कम संख्या में स्टेशन पहुंच रही हैं जिससे संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। ताकुला मार्ग कई स्थानों पर बंद होने से सभी बसों का संचालन गरुड़ मार्ग से किया गया। - केडी भट्ट, स्टेशन प्रभारी केमू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed