{"_id":"6313a0df3dbd5704fe31ccf1","slug":"rain-creates-mess-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4745536121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के बास्ती ग्राम पंचायत के द्वारी में दो मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के बास्ती ग्राम पंचायत के द्वारी में दो मकान ध्वस्त
विज्ञापन
धरमघर के द्वारी (बास्ती) में क्षतिग्रस्त मकान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/धरमघर। पिछले दिनों हुई बारिश ने वाछम और धरमघर क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचाया है। बास्ती ग्राम पंचायत के द्वारी तोक में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिले के वाछम (कपकोट) में उरेडा की पनबिजली परियोजना, सुंदरढूंगा ग्लेशियर को जाने वाला ट्रैकिंग रूट, पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है।
धरमघर के बास्ती ग्राम पंचायत के द्वारी तोक में सड़क से 50 मीटर नीचे आवासीय मकानों तक भूधंसाव होने से सुंदर सिंह पुत्र हर सिंह, गंगा देवी पत्नी स्वर्गीय हयात सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। हर सिंह पुत्र नैन सिंह के मकान के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभावित परिवारों को प्रवासी प्रवीण सिंह के मकान में शिफ्ट किया गया है।
बास्ती के ग्राम प्रधान केदार महर ने बताया कि द्वारी के सुंदर सिंह के मकान में मलबा घुसने से रसोई का सामान और राशन दब गया है। उन्होंने घटना की सूचना विधायक सुरेश गढ़िया और राजस्व विभाग को दी है। प्रभावितों की मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से वाछम के लेबगड़ गधेरे में बनी उरेडा पनबिजली परियोजना को खासा नुकसान पहुंचा है। परियोजना की नहर और पेयजल टंकी क्षतिग्रस्त हो गई है। सुंदरढूंगा को जोड़ने वाला ट्रैकिंग रूट कई स्थानों में क्षतिग्रस्त हो गया है।
लेबगड़ में पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है। वाछम में आनंद सिंह और मोहन सिंह के मकानों के आंगन क्षतिग्रस्त होने से मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। लोगों के खेतों में मलबा पट गया है। वाछम की ग्राम प्रधान मालती देवी ने बताया है कि क्षेत्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। बिजली परियोजना को क्षति पहुंचने से विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।