{"_id":"5963b5794f1c1be8428b4653","slug":"rain-clouds-over-the-rainy-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुड़कुनी गांव पर आफत बनकर बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुड़कुनी गांव पर आफत बनकर बरसे बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुड़कुनी गांव में बारिश से गधेरे के ऊफान पर आने से मकान के समीप बहकर आए पेड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के पुड़कुनी गांव में बने तीन पैदल पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा दो पुलों पर जाने वाले रास्ते दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश से गांव की तीन पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इधर, पहाड़ी दरकने से पिंडारी सड़क हरसीला के पास रात आठ से नौ बजे तक बंद रही। सोमवार सुबह लोनिवि ने जेसीबी के जरिए सड़क खोल दी।
विज्ञापन
रविवार शाम कपकोट तहसील क्षेत्र मेें मूसलाधार बारिश से पुड़कुनी गांव के गधेरे उफना गए। छिपिला गधेरे में जिला पंचायत से वर्ष 2012-13 में 12 लाख रुपये की लागत से बनी 10 मीटर लंबा कंक्रीट का पुल, जलागम से छह लाख रुपये की लागत से बना छह मीटर लंबा पुल और बजरखोला से बड़ागांव को जोड़ने के लिए 6.75 लाख रुपये की लागत से बनी 10 मीटर लंबी पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलीगाड़ और इड़ियाग्वाड़ गधेरे में आई बाढ़ से पुलों में जाने के लिए दोनों ओर से बने रास्ते ध्वस्त हो गए हैं। पुलों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण गांव में ही कैद से हो गए हैं।
विज्ञापन
तेज बारिश से छिपिला तोक के गुमान सिंह का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है। भदौरा से पुड़कुनी से पुनिया इजर के अनुसूचित जाति बस्ती, पनीउडियार-बघरतोला पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गांव में अब पीने के साफ पानी का संकट गहरा गया है। बारिश से राजकीय हाइस्कूल को जाने वाले पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बड़ागांव में सार्वजनिक धारे नौले और स्नानागार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा पदम सिंह की दो नाली उपजाऊ खेत जरगाड़ गधेरे के तेज बहाव में बह गए हैं। रघुवर सिंह का मकान और शौचालय खतरे की जद में हैं।
विज्ञापन
गांव के मुख्य रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्राम प्रधान आनंद मेहता और बीडीसी सदस्य तारा सिंह बघरी ने शासन और प्रशासन से तेज बारिश से हुई क्षति की भरपाई के लिए शीघ्र प्रभावी कार्यवाई करने की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने प्रभावित गांव का भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन की अव्यवस्था पर नाराजी जताई। एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि पुड़कुनी गांव में हुई क्षति का जायजा लेने के लिए राजस्व उप निरीक्षक कपकोट को भेजा गया है। नुकसान की रिपोर्ट मिलने पर ही आगे की कार्यवाही होगी।
बारिश से चार मकान क्षतिग्रस्त
कपकोट/बागेश्वर। रविवार शाम हुई तेज बारिश से पोथिंग गांव में उच्छात तोक के विपिन चंद्र जोशी पुत्र लक्ष्मी दत्त जोशी का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबे में प्रभावित का घरेलू सामान, कपड़े और बर्तन दब गए हैं। उसने अपने भाई के घर में शरण ले रखी है। उधर, तोली गांव में चीड़ का पेड़ गिरने से भागुली देवी का मकान टूट गया।
अनर्सा गांव में मदन राम और वजीना में जानकी देवी का मकान जबकि भतौड़ा गांव में भवानी राम के घर से लगी गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। भनार गांव में जंगल से घर लौट रहे प्रवीण सिंह की एक जोड़ी बैल उफनते नाले में बह गए। ग्रामीणों ने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, नगर पंचायत कपकोट के हिचौड़ी बाजार के यूनियन बैंक के पास सड़क का पानी चंद्र सिंह कोरंगा की दुकान में घुसने से काफी नुकसान हुआ है।