{"_id":"579e2c054f1c1b5f7b2b8a8a","slug":"rail-line-demanding-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन की मांग को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर से बागेश्वर तक रेल लाइन का निर्माण किए जाने की मांग को लेकर रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है संघर्ष जारी रखा जाएगा।
रविवार को तहसील परिसर में आयोजित रेल निर्माण संघर्ष समिति की मासिक बैठक में समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि संघर्ष समिति रेल लाइन निर्माण के लिए लंबे समय से मांग उठा रही है, परंतु अभी तक उनकी मांग को केंद्र सरकार द्वारा अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन
सामरिक महत्व की रेल लाइन होने के बाद भी बागेश्वर के लिए रेल लाइन का निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर सदस्यों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा और राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा से भी रेल निर्माण के लिए उचित पहल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में मंत्री खड़क राम आर्या, गिरीश पाठक, हयात सिंह मेहता, केवल सिंह, प्रवीण सिंह, आदि शामिल थे।
विज्ञापन