फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Raging water plan on giving people new line

पेयजल योजना से नई लाइन देने पर भड़के लोग

Wed, 01 Jul 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 01 Jul 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन

नगर से लगे मंडलसेरा में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बजाए योजना से नई लाइन देने की कार्रवाई से लोग भड़क गए हैं।

विज्ञापन


मंडलसेरा वासियों का आरोप है कि जल संस्थान के स्थानीय कर्मचारी और अधिकारी मात्र कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए हजारों लोगों के लिए संकट पैदा कर रहे हैं।

 उन्होंने विधायक, डीएम और जल संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात की। मंडलसेरा वासियों की संयुक्त जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने पहले जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बाद में समिति के पदाधिकारी जल संस्थान कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


 उन्होंने यहां ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि इलाके में पहले से ही पेयजल का भारी संकट है। संस्थान लोगों को टैंकरों से पानी बांट रहा है।

 इसी समस्या के चलते हाल ही में मुख्यमंत्री ने यहां के लिए नलकूप योजना मंजूर की है, लेकिन जल संस्थान के स्थानीय  अधिकारी और कर्मरी मंडलसेरा की पेयजल योजना को सुदृढ़ करने के बजाए हजारों लोगों की सुविधा का ध्यान रखे बगैर योजना के भनार स्थित जलाशय के समीप से दो इंच की लाइन बना रहे हैं। यह काम ठेकेदार से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे धन का भी दुरुपयोग हो रहा है। दो इंच मोटी लाइन बनने के बाद पहले के उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने मूल श्रोत की क्षमता बढ़ाने, फिल्टर के समीप टैंक की मरम्मत करने, चुपराड़ी तक पेयजल लाइन बिछाने, जल वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने, पानी खोलने का समय तय करने की मांग की।

इस संबंध में तमाम लोग विधायक चंदनराम दास से उनके आवास पर मिले। विधायक ने कहा कि योजना की क्षमता बढ़ाए बगैर नई लाइन बनाना ठीक नहीं है। इस मामले में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह देवली, सचिव हीरा सिंह टाकुली, देव सिंह बिष्ट, हयात सिंह पंचपाल, हर्ष सिंह देव, दीवान सिंह दानू, शैैलेंद्र चौहान, कीर्तन सिंह कालाकोटी सहित तमाम लोग थे।


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि इस मामले में लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सहायक अभियंता से इसकी जांच कराई कराई जाएगी। लाइन का काम गलत पाया गया तो इसे हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed