फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rafting in Bageshwar

सरयू नदी में रीवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण शुरू

Fri, 07 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 07 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rafting in Bageshwar
बागेश्वर में राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। उत्तराखंड पर्यटन परिषद और केएमवीएन की ओर से सरयू नदी में रीवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पांच दिनों तक चलने वाले राफ्टिंग के साथ ही छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राफ्टिंग का उद्घाटन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि साहसिक खेलों की बागेश्वर में काफी संभावनाएं हैं। इस तरह के प्रशिक्षण भविष्य में रोजगारपरक बनेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए निगम की सराहना भी की।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने कहा कि राफ्टिंग का उद्देश्य साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को राफ्टिंग के साथ ही आपदा प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण को योग और स्वच्छता कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कुमाऊं एडवेंचर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव भुवन चौबे, पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक उत्तम सिंह, रीवर गाइड देवेंद्र पोखरिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, विनोद धामी, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे। इस प्रशिक्षण में 24 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। 

बागेश्वर। जिले के पिंडारी, कफनी, सुंदरढुंगा ट्रैकिंग रूटों की स्थिति बेहद खराब है। राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र रूटों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। 
कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद लौटे सांसद टम्टा ने अधिकारियों को ट्रैकिंग रूटों की स्थिति से अवगत कराया।

उन्होंने अधिकारियों से रूटों की स्थिति सुधारने को कहा ताकि इनमें चलने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने ट्रैकरों की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक साल में 1467 ट्रैकर इन रूटों में आ चुके हैं। पर्यटन के लिहाज से भी इनका सुधारा जाना जरूरी है।

उन्होंने पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए बनाए गए फाइबर हट्स, गेस्ट हाउस, डाक बंगले और शौचालयों की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने इस वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त सार्वजनिक मार्गों, भवनों सहित विभिन्न योजानओं का ब्योरा रखने के निर्देश भी दिए ताकि जांच के लिए आ रहे केंद्र सरकार के दल को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक ललित फर्स्वाण, सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम कपकोट केएस टोलिया, डीडीओ केएन तिवारी, डीएफओ एमबी सिंह, सीएमओ डॉ. संजय साह, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, डॉ. उदय शंकर, केएमवीएन के जेई दीपचंद्र लोहनी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed