{"_id":"57d2f55a4f1c1b255631aac2","slug":"pudkuni-electrical-wire-accident-are-swinging-feast","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुड़कुनी में बिजली के झूलते तार दुर्घटना को दे रहे दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुड़कुनी में बिजली के झूलते तार दुर्घटना को दे रहे दावत
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
झूलते तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के पुड़कुनी ग्राम पंचायत के गैरपट्टा तोक में बिजली के झूलते तार दुघर्टना को दावत रहे हैं। आपस में चिपके तारों में हो रही स्पार्किंग से ट्रांसफार्मर के खराब होने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से तारों को शीघ्र कसने को कहा है। उन्होंने मांग शीघ्र पूूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान आनंद मेहता और सामाजिक कार्यकर्ता विशन लुम्याल ने बताया कि ग्राम पंचायत पुड़कुनी के गैरपट्टा तोक में लंबे समय से बिजली के तार झूल रहे हैं। ट्रांसफार्मर के समीप तारों के आपस में चिपकने के कारण उसमें चिंगारी उठ रही है। उन्होंने बताया कि तारों के कसे नहीं जाने सेे जहां राह चलते लोगों को करंट लगने का खतरा बना है।
विज्ञापन
वहीं ट्रांसफार्मर के भी खराब होने की आशंका है। हवा चलने के समय बिजली गुल हो जाती है आपूर्ति चालू होने पर अधिकतर समय लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल को कई बार बता दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन