फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protesting Workers for Service Extention

उपनल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Protesting Workers for Service Extention
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कोविड उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में समायोजन या सेवा विस्तार देने की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। संविदा कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सेवा से हटाए गए सभी कर्मचारियों को तत्काल सेवा विस्तार देने की मांग की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल में संक्रमण की रोकथाम के लिए एनएचएम के तहत तैनात किए गए कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। एक अप्रैल से कर्मचारी सेवा विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर, संविदा कर्मचारियों को हटाने के बाद से विभाग की सेवाएं भी चरमरा गई हैं। जिला अस्पताल में कोविड की आरटीपीसीआर जांच बंद हो गई हैं। रक्त की जांच सहित अन्य कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि जब तब उन्हें बहाल नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष संजय कनौजिया, दीपा देवी, यशोदा देवी, चंदन लाल, हरीश चंद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed