फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest to complete the protest

झूलापुल का निर्माण पूरा करने को प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
protest to complete the protest
बागेश्वर में झुलापुल निर्माण को पूरा करने को लेकर प्रदर्शन करते बासानी के लोग। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बासानी के लोगों ने खर्ककानातोली को जोड़ने वाले झूलापुल का निर्माण कार्य तीन साल बाद भी पूरा न होने पर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द झूलापुल का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने डीएम विनीत कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि खर्ककानातोली के बासानी तोक में 50 परिवार रहते हैं। खर्ककानातोली और बासानी के बीच खीरगंगा नदी पड़ती है। लोगों को नदी पार करके आवाजाही करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बरसात में नदी के तेज बहाव में बहने का खतरा बना रहता है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए खीरगंगा को पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बताया कि तीन वर्ष पहले लोनिवि ने झूलापुल का निर्माण शुरू किया था लेकिन उसका काम पूरा नहीं हो सका है। सड़क तक पहुंचने के लिए बासानी तोक के लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। उन्होंने झूलापुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां लक्ष्मण सिंह, नंदी देवी, खुशाल सिंह, जीत सिंह, भूपाल सिंह, पुष्पा देवी, प्रेम सिंह, गुमान सिंह, नंदी देवी, धन सिंह, खीम सिंह, हरीश सिंह, प्रकाश सिंह, नंदन सिंह, योगेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed