{"_id":"61c4cd100f2c7125ce5b478a","slug":"protest-over-user-charge-bageshwar-news-hld4486261179","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने तेज किया नगरपालिका के यूजर चार्ज का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने तेज किया नगरपालिका के यूजर चार्ज का विरोध
विज्ञापन
बागेश्वर के नगरपालिका में यूजर चार्ज निरस्त करने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देते व्?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर के व्यापारियों ने नगरपालिका की ओर से लगाए जा रहे यूजर चार्ज और खाद्य लाइसेंस का विरोध तेज कर दिया है। व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर इस फैसले को तुरंत निरस्त करने की मांग की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष सुुरेश खेतवाल को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने कहा कि यूजर चार्ज और खाद्य लाइसेंस शुल्क से व्यापारी परेशान हैं। पहले से ही व्यापारी कोरोना की मार झेल रहे हैं, ऐसे में अधिक कर लगने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। अगर पालिका ने इन शुल्कों को निरस्त नहीं किया तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहां पर नवीन लाल साह, मनीष पांडेय, राजा साह गंगोला, बबलू जोशी, देव अधिकारी आदि थे।
युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
बागेश्वर। नगरपालिका के यूजर चार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान चला रही है। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में अब तक 300 से अधिक व्यापारियों ने यूजर चार्ज को वापस लेने के मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। मांगपत्र कुमाऊं कमिश्नर को भेजा जाएगा। वहां पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, सुुनीता टम्टा, सुनील पांडेय, रिजवान खान, अजय पांडेय, प्रकाश वाछमी, नागेद्र मनवाल आदि थे।