{"_id":"67f417e19430b9fd500ac384","slug":"protest-over-road-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114649-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सड़क की मांग के लिए गापानी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सड़क की मांग के लिए गापानी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 07 Apr 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। गापानी को सड़क से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने ओखलधार से कमेटपानी तक बन रही सड़क का निर्माण गांव से कराने की मांग की। सर्वे बदलकर गांव को यातायात सुविधा से वंचित रखने का प्रयास किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
सोमवार को गापानी के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जनता दरबार में डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि कमेटपानी के लिए बन रही सड़क की सर्वे उनके गांव से हुआ था। अब इस सर्वे को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि नई सर्वे के तहत जनशून्य स्थान से सड़क काटी जा रही है, जबकि 15-20 परिवार वाले गांव को सुविधा से वंचित किया जा रहा है। बताया कि सड़क नहीं होने से उन्हें तीन किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। बीमार, गर्भवती और बुजुर्गों को सड़क तक लाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने वन पंचायत को नुकसान पहुंचाने की बजाय गांव से सड़क का निर्माण करवाने को कहा। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, पंकज सिंह, गोविंद सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।