फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over Garbaje

यूजर चार्ज वसूल लेती है पालिका, घरों से नहीं उठता कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protest over Garbaje
बागेश्वर में पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड के लोगों ने नगरपालिका पर बिना घरों से कूड़ा उठाए यूजर चार्ज वसूलने का आरोप लगाया है। ईओ सतीश कुमार को दिए ज्ञापन में लोगों ने वार्ड में रास्तों का निर्माण नहीं होने प भी नाराजगी जताई। जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका के मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड के लोगों ने कहा कि पालिका का कोई भी कर्मचारी (पर्यावरण) उनके घरों से कूड़ा उठाने नहीं आता है, इसके बाद भी यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। वहीं, नगरपालिका में शामिल होने के बाद अब तक वार्ड में रास्तों का निर्माण नहीं कराया गया। लोगों को पुराने और बदहाल रास्तों से गुजरना पड़ता है। नालियों की हालत भी देखने वाला कोई नहीं है। वहां पर जयदीप कुमार, दीप चंद्र, किशोर लाल, जगदीश राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed