फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over Beer Bar

भराड़ी में बीयर बार खुलने की सुगबुगाहट से नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest over Beer Bar
बागेश्वर के कपकोट में बार खोलने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते सभासद और व्यापारी। संवाद न्यू - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट नगर पंचायत के भराड़ी बाजार में बीयर बार खोलने की सुगबुगाहट से लोगों में नाराजगी है। व्यापार मंडल और नगर के विभिन्न वार्ड के सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर क्षेत्र में शराब की दुकान और बीयर बारों की बढ़ती संख्या पर नाराजगी जताई। नई बीयर बार खोले जाने पर आंदोलन की चेेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम पारितोष वर्मा से मिलने गए शिष्टमंडल ने कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान और बीयर बार की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शराब का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। पहले ही कपकोट और भराड़ी में शराब की दुकान और बार खुले हुए हैं। अब नई बीयर बार खोलने की अनुमति देने से क्षेत्रवासियों को नुकसान ही होगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन ऐठानी, सभासद दीपक ऐठानी, प्रवीण ऐठानी, डुुंगर सिंह रावत, हेमा देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed