फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest For Wages

छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे रहे मैग्नसाइट कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest For Wages
बागेश्वर के झिरौली में धरना देते मैग्नेसाइट कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पांच महीने से रुके वेतन का भुगतान करने सहित छह सूत्री मांगों के लिए अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने प्रबंधक के कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मैग्नेसाइट फैक्ट्री झिरौली के कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी प्रबंधन को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। संगठन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्मचारी पीएफ की जानकारी दिए जाने, प्रमोशन में हो रही अनियमितताओं को दूर करने, खदान में मशीन सुधारीकरण और वेतन समझौता 2021 से लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। कहा कि कई बार अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। पूर्व में आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन मांगों की अनदेखी की गई। कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन चलता रहेगा। वहां पर उपाध्यक्ष शांति लाल, चंदन सिंह जनौटी, नवीन रौतेला, दिनेेश रौतेला, राजेंद्र सिंह जनौटी, अनिल रौतेला, ललित सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed