फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest For Rail Line In Bageshwar

अब तो बागेश्वर रेल पहुंचाओ सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Protest For Rail Line In Bageshwar
बागेश्वर में रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी करते टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष सम? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति ने रेल लाइन निर्माण की मांग के लिए एक बार फिर हुंकार भरी। समिति ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार से रेल लाइन निर्माण का कार्य प्रारंभ करने की मांग की।
विज्ञापन

संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में समिति के लोगों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर रेल लाइन निर्माण की मांग के लिए नारेबाजी की। तहसील परिसर में हुई सभा में संघर्ष समिति की अध्यक्ष ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे 1911-12 में हो गया था। सरकार बार-बार सर्वे की बात कहकर मुद्दे को टालती रही। बागेश्वर के लोगों ने रेल लाइन निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया है। रेल लाइन का निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कोश्यारी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह डियोढ़ी, सलाहकार प्रताप सिंह गढ़िया, संरक्षक प्रवीण सिंह दफौटी, प्रवक्ता हयात सिंह मेहता ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। चीन ने भारत की सीमा तक परिवहन व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। सुरक्षा के लिहाज से रेल लाइन का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार को तत्काल रेल परियोजना का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराना चाहिए। वहां पर लक्ष्मी धर्मशक्तू, पार्वती पांडे, हेमा जोशी, हेमा पांडे, सावित्री परिहार, किशन राम, शोबन सिंह, रतन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed