{"_id":"5fb6a27b8ebc3e276d6bb935","slug":"protest-for-gagrigol-tilsari-road-bageshwar-news-hld4045007186","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन गागरीगोल-तिलसारी सड़क के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन गागरीगोल-तिलसारी सड़क के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गागरीगोल (गरुड़), तिलसारी निर्माणाधीन दस किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, लेटलतीफी बरतने का आरोप लगाते हुए सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि गागरीगोल से तिलसारी के बीच 2007 से बन रही दस किलोमीटर सड़क का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है, जबकि पांच वर्षों में रोड का कार्य पूरा किया जाना था। उन्होंने सड़क कटान में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि अब तक स्वीकृत पुलों का निर्माण नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग के कार्य में लापरवाही बरत रहे संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ जांच और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान मनोज भट्ट, रमेश पांडे कृषक, प्रयाग दत्त भट्ट, मथुरा दत्त देवराड़ी के साथ ही नरग्वाड़ी, थापल, चनोली, दिगोली, रामपुर के ग्रामीण शामिल थे।