फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest By Yunka in Bageshwar

Bageshwar News: प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजेंगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

Wed, 05 Apr 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 05 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Protest By Yunka in Bageshwar
प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजेंगे बागेश्वर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
बागेश्वर। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। इस पोस्टकार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अदाणी मामले में तीन सवाल पूछे गए हैं। जिले से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस पोस्टकार्ड में अपना नाम, पता अंकित कर प्रधानमंत्री को भेजेंगे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को यह पोस्टकार्ड लांच किया। इसमें अदाणी के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया है। जिलाध्यक्ष परिहार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर खतरा है। बेेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों की अनदेखी कर सरकार विपक्ष के खिलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही है। इसी कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। इसके खिलाफ जिले के कार्यकर्ता भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाएंगे। इस दौरान भीम कुमार, उमेश उपाध्याय, संजय चन्याल, गौरव परिहार, संजय कुमार, हेम परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




आप कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने महंगाई का विरोध किया है। कहा कि सरकार को शराब नहीं दवा, बिजली, पानी सस्ता कर लोगों को राहत देनी चाहिए।


आप ने बुधवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में महंगाई के खिलाफ जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश में आम जनता महंगाई से परेशान है। आटा, चावल, दाल, रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं लेकिन शराब सस्ती हुई है। इससे नशाखोरी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को शराब की कीमत के बजाय दवा और दैनिक जरूरत की सामग्री सस्ती कर आम जनता को राहत देनी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि महंगाई कम नहीं की गई तो आप जनता के साथ सड़कों पर उतरेेगी। वहां अखिलेश टम्टा, शमशेर आर्यन, नवीन चंद्र आर्य, अरुणोदय तिवारी, किरन आर्य, मोहन सिंह देवड़ी, भगवत आर्य, जगदीश चंद्र कांडपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed