फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest by RK's in Tehseel

रजिस्ट्रार कानूनगो ने की तहसील परिसर में नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest by RK's in Tehseel
बागेश्वर में प्रदर्शन करते रजिस्ट्रार कानूनगो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। नौ सूत्री मांगों के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल जारी है। रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के सदस्यों ने चौघानपाटा अल्मोड़ा और बागेश्वर तहसील में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के आह्वान पर नौ सूत्री मांगों के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो का आंदोलन जारी है। मंगलवार को कार्यबहिष्कार पर डटे रजिस्ट्रार कानूनगो ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघ ने भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्यायसंगत कोटा निर्धारित करने, आरके पदों के पुनर्गठन, संभाग में अनुसेवक समेत कंप्यूटर प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती, कोविड ड्यूटी के लिए प्रोत्साहन राशि अनुमन्य करने, एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने, रजिस्ट्रार कानूनगो के खाली पदों पर नियमावली के तहत पटवारी संवर्ग से वरिष्ठतम कार्मिक की पदोन्नति, भूलेख कंप्यूटर केंद्र में नियमित कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कमाल असरफ, सुरेश सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र, ईशा, पूरन राम आदि रहे। बागेश्वर के जिलाध्यक्ष देशदीपक वर्मा ने कहा कि जल्द मांगों का संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर दयाल गिरी गोस्वामी, शिव दत्त तिवारी, नंदन सिंह मटियानी, संजय कुमार मुनगली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed