फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest by Revenyu Staff Union in Almora

तहसील परिसर में राजस्व कर्मियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest by Revenyu Staff Union in Almora
बागेश्वर में धरने के दौरान नारेबाजी करते पेयजल कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। चार सूत्री मांगों के लिए राजस्व कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने तहसील परिसरों में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अल्मोड़ा, बागेश्वर दोनों जिलों में व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। लोगों के कई काम प्रभावित हो गए हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसील परिसर अल्मोड़ा में बलवंत सिंह देवली, रमेश बजैली, मोहन गिरी गोस्वामी, अमरजीत पालनी, कमला बिष्ट, ललित गोस्वामी, हितेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक, राजस्व सेवक संघ बागेश्वर के जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार ने राजस्व कर्मचारी समान कार्य का समान वेतन देने, राजस्व, कानूनगो संघों के एकीकरण का विरोध, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षण प्रशिक्षण, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन, राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में ठोस निर्णय देने की मांग की। कर्मचारियों की हड़ताल से निर्वाचन संबंधी और स्वामित्व योजना के कार्य प्रभावित हो गए हैं। जमीन की खरीद-फरोख्त, आय, जाति, स्थायी निवास सहित अन्य प्रमाणपत्र नहीं बन सके। इस मौके पर सुरेश राठौर, सुरेंद्र कुमार, पंकज साह, जगत सिंह कोरंगा, मोहन सिंह बसेड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मियों के आंदोलन से जल जीवन मिशन के कार्य प्रभावित
बागेश्वर। कोषागार से वेतन का भुगतान करा राजकीयकरण के लिए पेयजल निगम के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने सोमवार को भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल से जल जीवन मिशन सहित कई योजनाओं के कार्य बाधित हो गए हैं।

संयुक्त समन्वय समिति के संयोजक विशन सिंह रौतेला ने बताया कि कोषागार से भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों को देर से वेतन मिलता है। दो महीने से वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण वह आंदोलित हैं। कर्मचारियों के आंदोलन से जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के प्रस्ताव बनाने सहित कई योजनाओं के निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। कार्यालयी कामकाज भी प्रभावित हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि दो सूत्री मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पूरन चंद्र पांडेय, मनोज खड़का, बबीता पंत, शांति देवी, चंद्रा देवी, नरेंद्र धामी, भोजराज पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed