फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest by people.

रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Protest by people.
बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग के लिए संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने केंद्र सरकार से रेल मार्ग के निर्माण के लिए बजट आवंटित कराने की मांग की। जल्द सामरिक महत्व की रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकल में स्वीकृत और सर्वे होने के बावजूद रेल लाइन का निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि वर्ष 2004 से समिति लगातार संघर्ष कर रही है। जिला मुख्यालय से लेकर देहरादून और दिल्ली के जंतर-मंतर में भी रेल लाइन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। बावजूद इसके सरकार इस महत्वपूर्ण रेल लाइन के निर्माण को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। कहा कि रेल लाइन बनने से न सिर्फ बागेश्वर बल्कि समीपवर्ती जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कहा कि अगर सरकार ने जल्द रेल लाइन निर्माण को लेकर गंभीर प्रयास नहीं किए तो समिति एक बार फिर से आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर गिरीश चंद्र पाठक, अर्जुन सिंह बनकोटी, प्रताप सिंह गढ़िया, हयात सिंह मेहता, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गोविंद भंडारी, सरस्वती गैलाकोटी, हेमा जोशी, पार्वती पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed