फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest by Ex army or upnal Staff in Bageshwar

विभागीय संविदा की मांग को लेकर सैनिक कल्याण कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Protest by Ex army or upnal Staff in Bageshwar
बागेश्वर में प्रदर्शन करते सैनिक कल्याण कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विभागीय संविदा और सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को भी कार्य बहिष्कार किया है। हड़ताल के बावजूद मांग पूरी न होने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दो सूत्री मांगों के लिए सैनिक कल्याण विभाग के उपनल संविदा कर्मचारी 23 जुलाई से कार्य बहिष्कार पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई वर्षों से विभाग में सेवा देने के बावजूद उन्हें विभागीय संविदा नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों को छठे और सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने कई बार विभाग और सरकार को ज्ञापन दिए।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जुलाई और इस वर्ष मार्च में भी कार्य बहिष्कार किया गया। इसके बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल का असर आम लोगों पर पड़ रहा है। सैनिक कल्याण कार्यालय में पेंशन प्रकरण और अन्य कार्यों के लिए आने वाले पूर्व सैनिकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, जगदीश सिंह, दीप चंद्र बिष्ट, कमला तिवारी, सोबन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed