फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest at Collectorate

उपनल कर्मियों ने कलक्ट्रेट में की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Protest at Collectorate
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते उपनल कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। संविदा कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कोरोना काल में तैनात किए गए सभी कर्मचारियों को विभाग में समायोजित करने या उसी पद पर सेवा विस्तार देने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि दो साल तक काम लेने के बाद विभाग ने उन्हें हटा दिया है। ऐसे में कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। विभाग ने महामारी के दौरान निष्ठा से काम करने के बावजूद कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उन्हें दोबारा सेवा में तैनात नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष संजय कनौजिया, बलवंत सिंह, कमल प्रसाद, सुरेश पांडे, अनीता, रेखा, ज्योति, भुवन पांडेय, सीता देवी, दीपा देवी, कविता, गीता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed