फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Promotion to be given to local products: CS

स्थानीय उत्पादों को दिया जाए बढ़ावा : सीएस

Wed, 13 Dec 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 13 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Promotion to be given to local products: CS
स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करते मुख्य सचिव। - फोटो : amar ujala

प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बुधवार को हिमगिरी स्वायत्त सहकारी एकीकृत आजीविका परियोजना लौबांज का निरीक्षण किया। तकनीकी संस्था श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा गठित इस समूह से जुड़ी महिलाओं से उन्होंने सीधे संवाद किया। आजीविका बढ़ाने के लिए महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने वहां मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका के माध्यम से महिलाओं में जो आत्मबल बढ़ा है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने केएमवीएन में भी स्थानीय उत्पादों को रखने का आह्वान किया। वहीं सरकारी महकमे को बैठकों में समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों से तैयार बिस्कुट, नमकीन आदि को प्रयुक्त करने को कहा। उन्होंने हस्त शिल्प और स्थानीय लद्यु उद्यम में डिजाइनिंग को बढ़ावा देने के लिए समूहों को प्रशिक्षण देने को कहा। मुख्य सचिव ने डीएम की सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए आगे भी समूहों को सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने विपणन केंद्र में रखे उत्पादों का अवलोकन करते हुए परियोजना की पहल को सराहनीय बताया। जैविक प्रमाणीकरण पर जोर देते हुए क्वालिटी, ग्रेडिंग को बढ़ावा देने के लिए कहा। महिलाओं से कहा कि वे अपने उत्पादों में अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को शामिल करें। आजीविका प्रबंधक ने बताया कि गरुड़ ब्लॉक में 3300 महिला इस क्षेत्र से जुड़ी हैं, जो स्थानीय दाल, चावल, अदरक, गहत, धनिया, मसाले आदि का उत्पादन कर रही हैं। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने कौसानी में अनाशक्ति आश्रम का दौरा कर महात्मा गांधी के चित्रों का अवलोकन किया। प्रबंधक ने आश्रम के पास निर्माणाधीन प्रेक्षागृह के अपूर्ण कार्य के लिए धन आवंटन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मुख्य सचिव ने डीएम की ओर से संस्कृति विभाग को पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने पंत संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए संग्रहालय की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट, डीएम रंजना राजगुरु, एडीएम राहुल गोयल, सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सुंदर सिंह, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, आजीविका परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed