फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Programme orgnised to youth.

Bageshwar News: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

Thu, 10 Aug 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Programme orgnised to youth.
गरुड़ (बागेश्वर)। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गंगा ज्ञान समिति ने खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि आज का युवा ही भविष्य का राष्ट्र निर्माता है। राष्ट्र के नव निर्माण के लिए युवाओं को नए विजन के साथ आगे आना होगा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि विवेकानंद जैसे संस्कारवान व चरित्रवान युवा संतों की देश को आवश्यकता है। 2030 तक भारत में युवाओं की भागीदारी 50 फीसदी हो जाएगी। तब आधुनिक भारत का भाग्य बदल जायेगा। पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष व युवा विमर्श के संयोजक भुवन पाठक ने अतीत के गौरवमयी इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को ऑल राउंडर की भूमिका में आगे आना चाहिए। पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिह्नों पर चलकर देश सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने युवाओं से कहा कि वे एक अच्छा इंसान बनकर राष्ट्र की सेवा करें। प्रमोद जोशी ने कहा कि पंचशील सिद्धांतों का पालन युवाओं को अनुशासित बनाने में मदद करेगा। उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति अग्रसर करेगा। मौके पर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी जोशी ने प्रथम, हर्षिता जोशी ने द्वितीय और कनक यादव ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता दीपक पाठक संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed