{"_id":"5a56493d4f1c1bbf2d8b5cc6","slug":"preparations-of-uttaraani-fair-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी मेले की तैयारियों ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी मेले की तैयारियों ने पकड़ा जोर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मेले के लिए सजाया गया बागनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान बागनाथ की नगरी में 13 जनवरी से शुरू हो रहे कुमाऊं के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारियां अपने अंतिम चरण की ओर हैं। मेलार्थियों के स्वागत में तोरण द्वार बनाने का काम तेज हो गया है। बुधवार को एसडीएम और सीओ ने मेला स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
बुधवार को एसडीएम एसडीएम एसएस राणा और सीओ वीर सिंह ने मेला स्थल नुमाइशखेत मैदान का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मेले की तैयारियों में जुटे कर्मियों और अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच स्थल का भी निरीक्षण किया। सीओ ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। झूले, चर्खे और मौत का कुंआ वाले स्थलों को देखा और व्यवसायियों से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से नगर की बाजारों और सरयू बगड़ को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। लोनिवि और सिंचाई विभाग ने पैराफिटों और तटबंधों में रंगरोगन का काम पूरा कर दिया है।
विज्ञापन