फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Preparation match in Bageshwar

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

Sun, 10 Jul 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sun, 10 Jul 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
Preparation match in Bageshwar
बागेश्वर में मैच की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब की यहां हुई बैठक में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि 14 जुलाई को सुबह 10 बजे विधायक ललित फर्स्वाण क्लब के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करेंगे। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पदक प्राप्त खिलाड़ियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


लोनिवि के डाक बंगले में क्लब के अध्यक्ष प्रेम पुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्लब का रजिस्ट्रेशन होने पर खुशी जताई गई। बैठक में तय किया गया कि क्लब के कार्यालय का 14 जुलाई को विधायक फर्स्वाण विधिवत शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम समेत अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्षिक सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया। बैठक में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, एसडीएम, बीडीओ, थानाध्यक्ष, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी को आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं की घोषणा कार्यालय के शुुुुभारंभ के मौके पर की जाएगी। सभी से क्लब की मजबूती के लिए काम करने को कहा गया। बैठक का संचालन सचिव राजेंद्र देव ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. एमसी आर्य, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी, गोविंद मटियानी, कैप्टन जोगा राम, गणेश चंद्र उपाध्याय, संजय वर्मा, प्रकाश टाकुली, हरीश कपकोटी, मंगल राम आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed