फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Preparation for fast unto death for road construction

सड़क निर्माण के लिए आमरण अनशन की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Preparation for fast unto death for road construction
बागेश्वर के कराला पालड़ी में अनशन पर अडिग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र से वार्ता करते अधि? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम से बन रही पालड़ीछीना-जैनकरास-कनगाड़छीना सड़क का निर्माण अधर में लटकने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। 15 फरवरी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र पूर्व सैनिक फतेह सिंह ने आमरण अनशन का एलान किया है। उन्हें क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन

शनिवार को कानूनगो बीएस मटियानी और राजस्व उप निरीक्षक डीके पंत ने गांव जाकर लोगों से बात की। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे आंदोलन करने की बात पर अडिग रहे। फतेह सिंह ने कहा कि विभाग के किसी अधिकारी ने यहां आकर सड़क को देखने की जहमत तक नहीं उठाई है। 26 जनवरी को तहसील में एक दिन का उपवास रखने के बावजूद प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं है जिससे आहत होकर ग्रामीणों ने पालड़ीछीना रोड पर आमरण अनशन करने की ठान ली है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नवीन नमन, हरीश करायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed