{"_id":"57a0ecee4f1c1be84f2b8e06","slug":"prd-encompass-the-honorarium-troops","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय को लेकर पीआरडी जवानों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय को लेकर पीआरडी जवानों ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीअारडी
- फोटो : अमर उजाला
चार माह का मानदेय व नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने विकास भवन में धरना दिया। पीआरडी जवानों ने शीघ्र मांगों को पूरा नहीं करने पर विभाग में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विकास भवन में धरना स्थल पर आयोजित सभा में पीआरडी जवानों ने कहा कि उनके पुराने रुके हुए मानदेय देयकों की स्थिति साफ नहीं हो रही है।
जवानों ने कहा कि विभाग द्वारा उन्हें देने के लिए बजट नहीं होने की बात कही जा रही है। जबकि अन्य विभागों में तैनात पीआरडी जवानों को लगातार मानदेय मिल रहा है। इस दौरान आंदोलित पीआरडी जवानों ने अप्रशिक्षित लोगों के स्थान पर प्रशिक्षित महिला पीआरडी जवानों को तैनाती देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
जवानों ने कहा कि उनकी मांग नहीं मानने पर तीन अगस्त को विभाग में तालाबंदी और राज्य सरकार का पुतला फूंकने की चेतावनी दी। धरने के बाद एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। धरना देने वालों में मनोज कुमार, दीपक जोशी, गणेश राम, दीपक कत्यूरी, कैलाश चंद्र, देवेंद्र लाल, पवन सिंह, आदि थे।
विज्ञापन