फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power Cut in Bageshwar

बागेश्वर में 35 गांवों की बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Power Cut in Bageshwar
बागेश्वर। बांसतोली में भारी बारिश के दौरान चीड़ का पेड़ बिजली की लाइन में गिरने से कपकोट क्षेत्र की 35 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो गए। करीब 20 घंटे बाद शाम चार बजे बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे बांसतोली के जंगल से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया था। इस कारण बनलेख, रीमा, पचार, बास्ती, सनगाड़, तुपेड़, बीसा, उडियार, जारती, पलायन, दोफाड़ समेत 35 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग मोबाइल चार्जिंग, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। बिजली गुल होने से सबसे बड़ा खामियाजा बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। उनकी पढ़ाई में व्यवधान आ गया है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि शाम 4:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उधर, जिला मुख्यालय में सुबह दस बजे ब्लॉक के पास सौर ऊर्जा का पोल टूटकर गिरने से बाजार क्षेत्र, कठायतबाड़ा, तहसील रोड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed