फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news in district.

Bageshwar News: 70 लाख से सुधरेगी मेहनरबूंगा सड़क की दशा

Wed, 25 Dec 2024 07:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 25 Dec 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
बागेश्वर। जिले के मेहनरबूंगा-पाटन सड़क की दशा सुधरने वाली है। जिला योजना के मद से 70 लाख की लागत से सड़क पर सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। लोनिवि ने सड़क को बेहतर बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मेहनरबूंगा से पाटन गांव को जोड़ने वाली एक किमी लंबी सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। आवाजाही करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के चलते बरसात के मौसम में भू-स्खलन का खतरा बना रहता है। पानी की उचित निकासी नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर फैलता है। सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। अब लोनिवि ने सड़क की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार और पानी की निकासी के लिए निकास नाली, कलमठ और कॉजवे निर्माण की कवायद शुरु कर दी है। लोनिवि के एई विजेंद्र मेहरा ने बताया कि सड़क पर होने वाले सुरक्षा निर्माण कार्यों की निविदा आमंत्रित कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरु कर दिया जाएगा। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed